How to apply online for a driving license 2026 ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे अप्लाई करे

क्या आप भी ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए (RTO) के चक्कर काटना नहीं चाटे तो हम आपको बताएगे की घर बैटे आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते है जाने पूरी प्रक्रिया आप इस पोस्ट में जाने आपको इस पोस्ट में क्या मिलेगा जैसे – ऑनलाइन कैसे करे, age limit, डॉक्यूमेंट क्या लगेगा ,ऑनलाइन करने के बाद का क्या होगा, कितने दिन के बाद( DATE) या टेस्ट देने जाएँगे और कब हमारा ड्राइविंग लाइसेंस बनके आयेगा। home

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे अप्लाई करे (How to apply for a driving license online)

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जान ले की आप इसके लिए एलिजिबल (Eligible) पात्र है या नहीं?

  • ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे अप्लाई करने के लिए आपका उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य लेकिन केवल गियर वाले के लिए। जिनका उम्र 16 से 18 के बीच है वो (non gear ) नॉन गियर जैसे की (स्कूटी/मोपेड) के लिए लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कौन अप्लाई कर सकता है जिनके पास पुराना ड्राइविंग लाइसेंस था लेकिन गुम या खो गया या फिर जिनका लर्निंग लाइसेंस अप्लाई किए हुए 30 दिन से ज़्यादा हो गया हो।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required for application)

आवेदन करने से पहले आपके पास आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है :

  • जब आप लाइसेंस अप्लाई करेंगे तो आपको एक लर्निंग लाइसेंस नंबर मिलेगा जिसे ऐप सुरक्षित रख ले।
  • आपका मोबाइल नंबर जो (आधार कार्ड) से लिंक हो क्युकी इसमें अगर kyc हो तो लगेगा (Your mobile number linked to your Aadhaar card.)
  • पासपोर्ट size फोटो (Passport-size photo)
  • हस्ताक्षर (Signature) स्कैन कॉपी होनी चाहिए।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने के( step by step) की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में भारत सरकार का आधिकारीक पोर्टल https://parivahan.gov.in पर जाए।
  • होम पेज पर आने के बाद अपना स्टेट चुनें उसके बाद आपके सामने बहुत सारे लाइसेंस रिलेटेड आइकॉन मिलेगा जिसमे आपको लर्निंग लाइसेंस पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना स्टेट (state) चुनें जैसे – उत्तर प्रदेश,बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि।
  • जिसमे आपको अपना date of birth, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, signature जो सफेद कागज पर बनी हो जो अपलोड करने में लग सकती है।
  • सब डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट कर दे।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

आधिकारिक परिवहन पोर्टलparivahan.gov.in
सारथी परिवहन डायरेक्ट लिंकhttps://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do
एम परिवहन ऐप (Google Play Store / Apple App Store) से डाउनलोड करें(mParivahan Mobile App)

फीस का कैसे भुगतान करें (Fee Payment)

  • जब आप फॉर्म भर के कम्पलीट कर के आगे बढ़ेंगे तो आपको अंत में फीस पे (‘Fee Payment’ या ‘Proceed to Pay का ऑप्टिन मिलेगा जहाँ पर क्लिक करके।
  • उसके बाद आपके सामने कई कैटेगरी खुल के आयेगा जैसे -(परमानेंट डीएल, रिन्यूअल या क्लास ऑफ व्हीकल) जिसमे आपको लर्निंग लाइसेंस डीएल की फीस ₹1000 से ₹1500 के आसपास होती है)।
  • जिसके बाद आप पेमेंट पर क्लिक करे जिसके बाद अपने बैंक या upi के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।
  • पेमेंट कर देने के बाद आप उसका screen shot या pdf डाउनलोड कर के रख ले।

ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए बुकिंग कैसे करे

ध्यान रहे कि टेस्ट बुकिंग करने के लिए लर्निंग लाइसेंस अप्लाई किए हुए लगभग 1 महीना हो चुका हो।

  • सबसे पहले परिवहन सेवा पोर्टल सरकारी वेब साईट पर जाए parivahan.gov.in ऑनलाइन सर्विस (online service) पर क्लिक करे ‘Driving Licence Related Services’ जिसके बाद अपना स्टेट (state) चुनें।
  • ‘Appointment’ सेक्शन में जाएं जिसके बाद  ‘LL/DL Slot Booking’ पर क्लिक करे।
  • जिसमे अपनी डिटेल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर (aplication number) , date of birth (जन्म तिथि)दर्जे करे।
  • जिसके बाद आपके सामने एक कैलेंडर खुल के आपके सामने आयेगा जिसमे आपको सही डेट लगे उसे सिलेक्ट (select) कर ले।
  • उसके बाद captcha कोड डालकर submit कर दे।
  • जिसके बाद आपको OTP के माध्यम से ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुकिंग कन्फर्म करना होगा।
  • बुकिंग कन्फर्म करने के बाद आपके स्क्रीन पर Appointment Slip आयेगा जिसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में save या print कर के रख ले।

ड्राइविंग टेस्ट देने वाले दिन कौन से बातो का ध्यान रखें

आपने ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर दिया, फ़ीस भी जमा कर दिया ,स्लॉट (डेट भी ले) भी बुक कर लिया, फाइनल दिन वाले दिन वाले किन बाटो का ध्यान रखें कि टेस्ट में फेल ना हो।

  1. टेस्ट के दिन कौन सा डॉक्यूमेंट साथ लेके जाना अनिवार्य है जो आपको नीचे बताया जाएगा?
    • घर से निकलने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट ओरिजनल और फोटो कॉपी भी साथ में लेके जाए कहीं काम लग सकता है।
    • डाइविंग टेस्ट अपॉइंटमेंट स्लिप (Appointment Slip) जो डेट बुक करते समय आपको जो प्रिंट कॉपी मिली हो।
    • लर्निंग लाइसेंस का फोटो कॉपी ( Photocopy of the learner’s license).
    • फीस जमा करने का रसीद या फोटो कॉपी (Fee payment receipt or photocopy).
    • आधार कार्ड या पैन कार्ड जो पहचान के लिए हो (Aadhaar card or PAN card for identification purposes.)
    • जिस गाड़ी से टेस्ट देने जा रहे हो उसका कागज जैसे – RC (Registration Certificate), PUC (Pollution Under Control),(Insurance) जैसे कागज साथ ले जा सकते है।
    • अगर आप अपना कार लेके जा रहे है टेस्ट देने के लिए तो कार के लेफ्ट साइड ” L ” का शाइन बना हो।

    2. कितने बजे से कितने बजे समय तक जा सकते है?(What are the visiting hours?)

    • आपके अपॉइंटमेंट slot में जो टाइम दिया हो उस समय से 30 से 40 मिनट पहले अपने RTO OFFICE या ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर पहुँच जाए।
    • लेट होने पर आपका अपॉइंटमेंट कैंसिल किया जा सकता है अगर ऐसा होता है तो आपको दोबारा स्लॉट बुक करना पद सकता है।
    • मैं अपने एक्सप्रियंस (Experience) के हिसाब से बताओ तो आप सुबह में ना जाकर 12 सब्जे से घर से निकले अगर RTO TEST TRACK आपके घर से 40 से 50 किलोमीटर दूर हो तो अगर इसे भी दूर है तो आपको सुबह में ही निकल जाए।

    3. ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर पहुचने के बाद क्या करे? (What to do after reaching the driving test track?)

    • RTO ऑफिस पर पहुचने के बाद सबसे पहले आपको वेरीफिकेशन काउंटर पर जाकर अपना डाक्युमेंट को वेरीफाई करा ले जैसे – अपॉइंटमेंट स्लिप जमा करें, आधार का मिलान करेंगे सही है या ग़लत है।
    • कई RTO ऑफिस पर आपका बायोमेट्रिक या फोटो लगेगा वाइरिफ़िकेशन के लिए।

    4. टू व्हीलर ( बाइक/ स्कूटी) के टेस्ट के दौरान किन बातो का ध्यान रखें?(What points should be kept in mind during the two-wheeler (bike/scooter) test?)

    अगर आप भी टू व्हीलर लेकर जा रहे तो कुछ बातो का ध्यान रखें :

    • अगर आप टू व्हीलर ( बाइक/ स्कूटी) के टेस्ट देने जा रहे है तो आपको आम तौर पर ” 8 ” बनाने हो कहा जाएगा जहाँ कुछ बातो का ध्यान रखें।
    • सबसे पहले आपके पास हेलमेट होना जरूरी है और उसका sefty बेल्ट बंधा हो सही से नहीं तो आपको फेल कर सकते है।
    • पैर जमींन पर ना टिकने दे (मोड़ पर घूमते वक्त ) अगर ऐसा होता है आपको फेल कर सकते इस लिए इस बात का ध्यान रखें।
    • मोड़ पर इंडिकेटर ( indicater ) देना अनिवार्य है।

    5. फोर-व्हीलर ( कार ) के टेस्ट के दौरान किन बातो का ध्यान रखें?(What points should be kept in mind during the four-wheeler (car) test?)

    अगर आप car का टेस्ट देने जा रहे है तो आपको ” H ” आकार के ट्रैक पर कार चलाने को कहा जाता है जिसमे आपको रिवर्स, या पार्किंग करने को कहा जाता है।अगर आप जा रहे है तो आप इन बाटो का ध्यान रखें :

    • सबसे पहले कार में बैठने पर सीट बेल्ट लगाना जरूरी है क्युकी ( सबसे पहले इसी पर नजर जाती है )अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको फेल कर सकते है।
    • गियर  बदलते वक़्त क्लच और एक्सलेटर का संतुलन बनाए रखें ये बात भी नोट होता है।
    • रियरव्यू मिरर (rear-view mirror) का इस्तेमाल करे।
    • ढलान पर चढ़ाना ((Gradient/Bridge Test) ) पर गाड़ी को पीछे खिसकने (Rollback) ना दे नहीं तो आप फेल हो जायेंगे।

    6. टेस्ट पास होने के बाद क्या होता है?What happens after passing the test?

    • जैसे ही आप टेस्ट पास कर लेंगे तो आरटीओ इंस्पेक्टर आपके फॉर्म को अप्रूव (PASS ) कर देते है।
    • अजिसे आप सारा टेस्ट पास कर लेंगे तो आपको अब कुछ करने जरूरत नहीं है अब 15 से 20 दिन के अंदर भारतीय डाक के माध्यम से आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके पेट पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    दोस्तों अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence)  बनवाने से पहले किसी झंझट या दलालों के के चक्कर ना पड़कर अपना पैसा बर्बाद करे आप साइड सरकार के आधिकारी वेबसाइट परिवहन सेवा पोर्टल पर जाकर अपना लर्निंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते है।

    मैं अपनी अनुभव से बना चाहता हूँ कि आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते लेकिन आपको डेट लेते वक्त किसी वकील की सहायता ले तो सही रहेगा नहीं तो आप कितने भी सही रूल फ़ॉलो करेंगे तो आपको फेल कर देंगे अगर आप किसी वकील के संपर्क से जाते है तो फेल होने के चांस बहुत कम हो जाते है।

    मैं उम्मीद करता हूँ की आपको हमने जो भी बताया है वो सब समझ में जाया हो आपके लिए मददगार साबित हो,अगर आपको इससे संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछ सकते हैं।

    FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में )

    Q1.  क्या बिना लर्निंग लाइसेंस के ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते है?

    उत्तर: नहीं ” भारत के मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार (According to India’s Motor Vehicles Act ) के अनुसार “परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस “अप्लाई करने से पहले आपके पास लर्निंग लाइसेंस होना जरूरी है उसके बाद ही आप “परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।

    Q2. ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने में कितना खर्च आता है?

    उत्तर: ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने का खर्च हर राज्य में अलग – अलग होता है जो की 1000 से 1500 सौ तक हो सकता है। जिसके बाद टेस्ट देने के वक्त जब आप डेट लेते है तो आपको फिर से 1500 से 2000 तक लग सकता है जो हर राज्य का अलग- अलग हो सकता है।

    Q3. क्या ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो जाने के बाद दोबारा ऑनलाइन करने पर दुबारा फीस देना पड़ता है?

    उत्तर: अगर आप टेस्ट में फेल हो जाते है तो आपको सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर री-टेस्ट (Re-test) के लिए अप्लाई करने के लिए आपको छोटा सा फीस लड़ता है जिसके बाद आपकानया स्लॉट बुक हो जाएगा।

    Q4. ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास होने के बाद आपका परमानेट ड्राइविंग लाइसेंस कब तक आपके पास आ जाएगा ?

    उत्तर: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास होने के बाद आपका परमानेट ड्राइविंग लाइसेंस इंडियन पोस्ट के माध्यम से आपके घर 15 से 20 दिन में आपके पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

    Q5. क्या लर्निंग लाइसेंस एक्सपायरी डेट (Expiry date) ख़त्म होने के बाद दोबारा अप्लाई करना पड़ता है?

    उत्तर: हाँ” लर्निंग लाइसेंस खत्म (Validity) की वैलिडिटी 6 महीनेके भीतर आपने परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए तो लर्निंग अप्लाई नहीं करते है तो आपका लाइसेंस एक्सपायर हो जाता है और आपको दोबारा नए सिरे से लर्निंग के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।

    Krishna Chaurasiya

    Krishna Chaurasia Sarkari CMS के संस्थापक हैं। वे सरकारी योजनाओं, भर्ती, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। ऐसे ही जानकारी के लिए हमे फालो करे।

    Leave a Reply