ई श्रम कार्ड से 3000 रुपये महीने कैसे पाए जाने पूरी प्रक्रिया कैसे अप्लाई करे, इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता , step by step (Learn the complete process of how to get ₹3,000 per month through the e-Shram card, how to apply, and who is eligible to apply.)

भारतीय सरकार ने कामगारो या मजदूरों का भविष्य सुधारने के लिए कई सारे योजना दे रही है जिनमे से इनमें ‘ई-श्रम पोर्टल’ (e-Shram Portal) और ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ (PM-SYM) का नाम सबसे प्रमुख है। जिसे आप अप्लाई करके हर महीने 3000 रुपये का लाभ ले सकते है इसे करने काफ़ी आसान है इसे आप अपने मोबाइल से भी एप्लाई कर सकते है step by step गाइड आपके उस पोस्ट में मिलेगा। बहुत से लोगो का मानना है कि ई श्रम कार्ड से 3000 रुपये महीने पा सकते है या नहीं।
ई श्रम कार्ड से 3000 रुपये महीने कैसे पाए जाने पूरी प्रक्रिया कैसे जाने इस पोस्ट में। home

इस लेख में हम आपको बतायेगे की इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता ,क्या दस्तावेज लगेगा, आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

1. ई श्रम कार्ड से 3000 रुपये पेंशन योजना का संबंध किससे है? (What is the connection between the e-Shram card and the ₹3,000 pension scheme?)

बहुत सारे लोग इस भ्रम को पाल लेते है ई श्रम कार्ड अप्लाई करते ही मेरे खाते में 3000 रुपये हर महीने आने लगेगा जो कि ग़लत है जाने पूरी प्रक्रिया।

  • ई श्रम कार्ड असल में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों जैसे – (जैसे निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, ड्राइवर, रेहड़ी-पटरी वाले, दर्जी आदि) इसके माध्यम से सरकार असंगठित मजदूरों के सारी जानकारी इक्कठा करना है।ई श्रम कार्ड से 3000 रुपये महीने कैसे पाए जाने पूरी की सारी जानकारी।
  • सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड से सीधे आप 3000 रुपये का लाभ नहीं ले सकते है इसे पाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) के साथ जोड़ा है। जिसमे आप रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आपके खाते में 3000 आने लगेगा।
  • PM-SYM एक स्वैच्छिक और सहयोगी (Contributory) पेन्सन योजना है इसके माध्यम से आपको 60 साल के होने के बाद आप हर महीने 3000 का लाभ ले सकते है (36000 हज़ार) सालाना लाभ उठा सकते है।

2. प्रधानमंत्री मानधन योजना क्या है?(What is the Pradhan Mantri Maandhan Yojana?)

श्रम योगी मानधन योजना का मतलब ये है जो मज़दूर होते है जैसे की – ठेला चालक, मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले और ठेले पर सामान बेचने वाले जैसे श्रमिक अपने आय के कुछ हिस्सा किस्त के तौर पर देना होता है, जब आप 60 साल के हो जाते है तो आपको हर महीने 3000 रुपये और सालाना 36,000 हज़ार महीने का लाभ ले सकते है।

इस योजना का मुख्य योजना :

  • 60 वर्ष के आयु के बाद अगर आप इस योजना में योगदान देते है तो आपको भी हर महीने 3000 का लाभ ले सकते है और सालाना 36,000 हज़ार का लाभ ले सकते है।
  • समान अंशदान का मतलब है की जितना भी योगदान या जितना पैसा ऐप अपने खाते में जमा करते है उतना ही पैसा सरकार आपके खाते में जमा करते है जब आप 60 साल के हो जाते है तो आप अपने कहते से हर महीने 3000 हज़ार का लाभ ले सकते है और सालाना 36,000 का लाभ ले सकते है।
  • पारिवारिक पेंशन (Family Pension) का मतलब अगर पेंसन प्राप्त करने के दौरान पेन्सन करता का निधन हो जाता है उसके बाद उसके जीवन साथी (पति या पत्नी) को पेंशन का 50% यानी ₹1500 का पारिवारिक पेंशन का लाभ ले सकते है।

3. पात्रता मापदंड (eligibility criteria)

ई श्रम कार्ड से जो PM-SYM योजना का लाभ उठा सकते है उनके लिए निम्न मापदंड है :

  • आयु सीमा : आवेदन करता की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
  • मासिक आय :आवेदन करता की मासिक आय 15000 से कम होने चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्र का कामगार: इस योजना का लाभ वही ले सकता है जो किसी भी सरकारी नौकरी नहीं करता हो वो ही इसे अप्लाई कर सकता है। इसे ही असंगठित क्षेत्र का कामगार कहते है।
  • करदाता ना हो : आवेदन करता इनकम टैक्स (income tax) देना वाला ना हो।

महत्वपूर्ण लिंक (Important link)

वेबसाइट लिंक
ई-श्रम पोर्टल (आधिकारिक वेबसाइट)https://eshram.gov.in
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) पोर्टलhttps://maandhan.in
नदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) खोजने के लिएhttps://locator.csccloud.in

4. आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

ई श्रम कार्ड बनवाने हेतु आपके पास निम्नलिखत दस्तावेज होना आवश्यक है जो आपको नीं होना जरूरी है?

  • आधार कार्ड (Aadhar card) : आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है क्युकी उसी से आपके पहचान और पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है (लेकिन आधार कार्ड में आपके मोबाइल नंबर जुड़ा होना जरूरी है।)
  • बचत बैंक खाता या जनधन खाता पासबुक (Savings Bank Account or Jan Dhan Account Passbook) : आपके पास पेन्सन के पैसे काटने और भविष्य में आपके पेंसन आपके कहते में ही आयेंगे इस लिए आपके पास एक बचत खाता होना जरूरी है।
  • आईएफएससी कोड (IFSC Code): IFSC CODE जो बैंक के द्वारा आपको आपके बैंक पासबुक हो वो सही से फॉर्म में भरे।
  • सक्रिय मोबाइल नंबर (Active mobile number) : वो नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो जिससे आपके पास OTP और मैसेज प्राप्त किया जा सके।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport-size photo) : अप्लाई करने के लिए आपके पास साफ़ पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है अप्लाई के दौरान लग सकता है।
  • आय प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा (Income certificate or self-declaration) : आय प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र जो सरकार द्वारा प्रमाणित हो की आपकी आय 15,000 से अधिक ना हो।

5. ई-श्रम कार्डधारकों को मिलने वाले अन्य लाभ(Other benefits available to e-Shram cardholders):

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों को केवल पेंशन योजना का ही नहीं, बल्कि सरकार की कई अन्य सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। इन प्रमुख लाभों का विवरण नीचे दिया गया है:

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) : ई श्रम कार्ड से अप्लाई करने वाले श्रमिक को पहले साल से ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपके जीवन की मुफ्त बीमा कराती है इसलिए अगर किसी भी श्रमिक को दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाती है / या फिर आँख या हाथ नहीं होने पीने पर सरकार के द्वारा आपके परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।
  • संकट या आपदा में सरकार के द्वारा मुआवजा : किसी महामारी या आपदा के समय सर के द्वारा ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा हर महीने 1000 से 1500 या किसी विशेष पैकेज का लाभ ई-श्रम कार्ड के ज़रिए आपके डेटाबेश के साथ आपके खाते में सीधे आ जाते है।
  • ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलने वाली सरकार के द्वारा विशेष लाभ : ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा आने वाली योजना जैसे कि पीएम आवास योजना या आयुष्मान भारत का लाभ ई-श्रम कार्ड धारकों आसानी से मिल सकती है बिना सिकी जनझट के।

6. महत्वपूर्ण सावधानीया और बाते (Important Precautions and Points) :

  • एक बार योजना से जुड़ने के बाद आप अपने खाते में पर्याप्त बैलेंस / पैसा रखना होगा ताकि प्रीमियम आपके कहते से आसानी से कट जाए बिना किसी दिक्कत के अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस योजना से निष्प्रभावी हो सकती है।
  • यदि कोई 10 साल तक जमा करता है और बाद में बंद कर देता है तो उसको सरकार के द्वारा मिलने वाली योजना का लाभ नहीं मिलता बस आपको अपना जमा राशि के साथ बैंक का ब्याज के साथ वापश मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी दलाल के चक्कर में पड़ने से बचना होगा ई-श्रम कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको किसी csc केंद्र मामूली निर्धारित शुल्क के अलावा किसी को भी अतिरिक्त पैसे न दें।

निष्कर्ष (conclusion);

ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए एक मजबूत पहचान पत्र है।यदि आप अपने जवानी के दिनो में रोज़ के 7 से 10 रुपये बचा सकते है तो आपको बुढ़ापे में लाचारी का सामना नहीं करना होगा और आसानी से आपको हर महीने 3000 रुपये तक का सम्मानजनक पेन्सन मिलता है यदि आप अभी तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो आप सीधे इस पोस्ट में दिए गए लिंक से अप्लाई कर सकते है या किसी csc केंद्र पर जाकर आप ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हो।

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ?

Q1: क्या हर महीने ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद मेरे खाते में 3000 हज़ार रुपये आने लगेंगे?

उत्तर: नहीं, केवल ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आपके खाते में 3000 रुपये नहीं आयेंगे ई-श्रम कार्ड के जरिए आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) में पंजीकरण कराना होगा।जिसके बाद आप 60 साल के उम्र के बाद हर महीने 3000 का लाभ उठा सकते है।

Q2. क्या इस योजना को अप्लाई करने के लिए कोई फीस देना पड़ता है?

उत्तर : नहीं, आप जब सरकारी आधिकारीक पोर्टल से अप्लाई (eshram.gov.in या maandhan.in) से अप्लाई करते है तो आपको किसी भी पड़कर का सुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ती यदि आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) से आवेदन करवाते हैं, तो केंद्र संचालक द्वारा निर्धारित सामान्य सर्विस चार्ज ही लिया जाता है।

Q3. क्या सरकारी नौकरी करने वाले या इनकम टैक्स (income tax) देने वाले इसे अप्लाई कर सकते है?

उत्तर :बिल्कुल नहीं, इस योजना को केवल मजदूर या कामगार लोग इसे अप्लाई कर सकते है जिनका मासिक आय 15000 से कम वो ही इसे अप्लाई कर सकते है।

Q4. यदि कोई व्यक्ति इस योजना को बीच में छोड़ना चाहे (Premature Exit), के दे तो उसके जमे किए पैसे का क्या होगा?

उत्तर :यदि आप इस योजना को 10 साल के भीतर बंद कर देते है तो अपको सिर्फ़ आपके जमा किए हुए पैसे और बैंक के द्वारा दिए जाने वाले ब्याज ही मिलेंगे (सरकार द्वारा दिए जाने वाले पैसा या हिस्सा नहीं मिलेगा।

Q5. ई श्रम कार्ड की वैलिडिटी कब तक होती है?

उत्तर : ई श्रम कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है ये आजीवन होती है, बस इसमें अगर आपको अपना पता और मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर चेंज करना है तो आप अपडेट कर सकते है।

Krishna Chaurasiya

Krishna Chaurasia Sarkari CMS के संस्थापक हैं। वे सरकारी योजनाओं, भर्ती, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। ऐसे ही जानकारी के लिए हमे फालो करे।

Leave a Reply